रायपुर में GST की छापेमारी, अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स समेत 4 ठिकानों पर कार्रवाई, फर्जी बिलिंग के संकेत

राजधानी रायपुर में राज्य GST विभाग ने भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी करते हुए कारोबारियों के चार ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स नाम की फर्मों में जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार करीब 10 अधिकारियों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है, जो अलग-अलग स्थानों पर समन्वित तरीके से जांच कर रही है। विभाग को इन फर्मों के खिलाफ फर्जी बिलिंग और GST चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में टैक्स चोरी के बड़े मामले के संकेत मिले हैं।

फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। जब्त दस्तावेजों और डेटा के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई