Fraud Worth Crores: सोलर पोल लगाने के नाम पर वकील से 1.33 करोड़ की बड़ी धोखाधड़ी
फर्जी ठेके का झांसा देकर रायपुर के अधिवक्ता को ठगों ने बनाया निशाना, सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज....

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, (Fraud Worth Crores) जहाँ सोलर पोल लगाने के नाम पर रायपुर निवासी अधिवक्ता विनीत तिवारी से 1 करोड़ 33 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि ठग ली गई। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अधिवक्ता को सोलर पोल लगाने का ठेका दिलाने का प्रलोभन दिया था, जिसे सच मानकर वे उनके झांसे में आ गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव और उनके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज (Fraud Worth Crores)
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी दस्तावेजों और झूठे आश्वासनों के आधार पर निवेश के लिए तैयार किया और फिर बड़ी चतुराई से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। फिलहाल, सिरगिट्टी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी….





