मनेंद्रगढ़ की शॉर्ट फिल्म “सोच की सरहद” को अंतरराष्ट्रीय पहचान, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बनी लघु फिल्म “सोच की सरहद” ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने कोलकाता में आयोजित सिल्वर विंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।
फिल्म का चयन 28 मार्च को नागपुर में आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग के लिए भी किया गया है। छोटे शहर में बनी इस फिल्म को बड़े मंच पर पहचान मिलने से स्थानीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं का उत्साह बढ़ा है।
फिल्म का निर्देशन साहिब रज़ा ने किया है, जबकि निर्माता हसन खान और आमिर अंसारी हैं। यह फिल्म यूट्यूब पर “Sharp Clips Production” चैनल पर उपलब्ध है।
इस उपलब्धि पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने पूरी टीम को बधाई दी। फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।





