SSIPMT रायपुर में 28-29 मार्च को टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘अग्रसित’, सिंगर फहीम अब्दुल्ला का लाइव परफॉर्मेंस होगा आकर्षण

रायपुर। SSIPMT रायपुर द्वारा 28 और 29 मार्च को बहुप्रतीक्षित एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘अग्रसित’ का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्ट नवाचार, रचनात्मकता और युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र हिस्सा लेंगे।

फेस्ट के दौरान एआई आइडियाथॉन, रोबो दंगल, कोड बैटल, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, ऑनलाइन गेमिंग, सिंगिंग और डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों की तकनीकी समझ, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सैयरा मूवी फेम प्रसिद्ध गायक फहीम अब्दुल्ला का लाइव परफॉर्मेंस होगा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में उनका यह पहला लाइव शो होगा, जिसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह है।

आयोजकों के अनुसार, टेक्नो-कल्चरल फेस्ट केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि छात्रों के लिए सीखने और नवाचार का बड़ा मंच है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को नई तकनीकों को समझने, अपने विचार प्रस्तुत करने और उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

गौरतलब है कि SSIPMT रायपुर के छात्र पहले भी IIT Madras और NIT Jamshedpur जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही AICTE टेक फेस्ट में पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

‘अग्रसित’ के माध्यम से संस्थान तकनीकी शिक्षा, नवाचार और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई