23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 100 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 10,000 से 14,000 रुपए प्रतिमाह वेतन तय किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर कैंप में पहुंच सकते हैं। साथ ही इसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई