दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी पलटी, हादसे में बच्ची की मौत, 10 लोग घायल

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

हादसा दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास हुआ, जहां एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब 11 लोग सवार थे, जो नई दुल्हन को लेकर गांव से लौट रहे थे। अधिकांश सवारियों में महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि वाहन किराए पर लिया गया था और यह सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई