Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

तहसील का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB रेड का डर दिखाकर मांगे थे पैसे

सरगुजा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दरिमा तहसील के एक लिपिक को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक अन्य लिपिक को एसीबी की संभावित रेड का डर दिखाकर उससे सेटिंग कराने के नाम पर पैसे मांगे थे।

जानकारी के अनुसार, दरिमा तहसील में पदस्थ लिपिक अनिल गुप्ता ने डीईओ कार्यालय में कार्यरत लिपिक अखिलेश सोनी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान उसने बताया कि उसके रिश्तेदार एसीबी में पदस्थ हैं और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इस कार्रवाई से बचाने के लिए उसने दो लाख रुपए की मांग की।

लगातार दबाव बनाए जाने के बाद सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ। इसके बाद अखिलेश सोनी ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आरोपी को एक लाख रुपए दिए गए, उसने रकम अपनी गाड़ी की डिक्की में रख ली। इसी दौरान एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया और नकदी बरामद कर ली।

कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी द्वारा एसीबी में रिश्तेदार होने का दावा सही है या नहीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई