मध्य पूर्व तनाव के बीच उड़ानों पर अलर्ट, 11 देशों के हवाई क्षेत्र से बचने की सलाह

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइंस कंपनियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें 11 देशों के हवाई क्षेत्र को हाई रिस्क बताते हुए वहां उड़ान भरने से बचने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी के अनुसार क्षेत्र में जारी सैन्य टकराव और संभावित हमलों के कारण नागरिक उड्डयन के लिए खतरा बढ़ गया है। ऐसे हालात में एयरलाइंस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन देशों के हवाई क्षेत्र को जोखिम भरा बताया गया है उनमें ईरान, इजरायल, लेबनान, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सभी ऊंचाई स्तरों पर उड़ानों को लेकर खतरे की आशंका जताई गई है।

एयरलाइंस को यह भी निर्देश दिया गया है कि सऊदी अरब और ओमान के हवाई क्षेत्र में एक निश्चित ऊंचाई से नीचे उड़ान न भरें। जहां संचालन की अनुमति है, वहां मजबूत निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है।

इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के हवाई अड्डों के लिए आकस्मिक योजना तैयार करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। संबंधित देशों द्वारा जारी सभी नवीनतम सूचनाओं और नोटिस पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह एडवाइजरी फिलहाल 28 मार्च तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद हालात की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई