करीबी दोस्त के निधन से टूट गईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर बयां किया गहरा दुख

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के बेहद करीबी दोस्त और सेलिब्रिटी हेयर आर्टिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है। इस खबर से अभिनेत्री गहरे सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्त के निधन की जानकारी साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा और उनके लिए दुआ करने की अपील की।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्होंने अपने बहुत प्यारे दोस्त, एक भाई और एक भरोसेमंद साथी को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मार्से पेड्रोजो उनके करियर के शुरुआती दिनों से ही उनके साथ थे और उनके जीवन के सफर का अहम हिस्सा रहे। नोरा ने बताया कि उनके साथ बिताए पल हमेशा हंसी और खुशियों से भरे रहते थे।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इससे पहले किसी करीबी दोस्त को नहीं खोया था, इसलिए इस दुख को समझना और स्वीकार करना उनके लिए बेहद मुश्किल है। उन्होंने लिखा कि उनका दिल पूरी तरह टूट गया है और उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनका सबकुछ उजड़ गया हो।

नोरा फतेही ने एक अन्य पोस्ट में रोने और टूटे दिल वाली इमोजी साझा कर अपने दर्द को जाहिर किया। उन्होंने लोगों से मार्से पेड्रोजो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

मार्से पेड्रोजो एक प्रसिद्ध हेयर आर्टिस्ट थे और फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके थे। उन्होंने नोरा फतेही के अलावा जान्हवी कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, खुशी कपूर, तृप्ति डिमरी, मलाइका अरोड़ा, शरवरी वाघ और सुहाना खान सहित कई कलाकारों के साथ हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में काम किया था। उनके निधन से फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई