पुलिस बनकर धमकी देने वाले कॉल से डरकर मैकेनिक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

कोरबा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक का बनाया हुआ वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने पुलिस की प्रताड़ना और गाली-गलौज से परेशान होने की बात कही थी। हालांकि जांच में सामने आया कि उसे असली पुलिस नहीं बल्कि एक युवक ने पुलिस बनकर फोन पर धमकाया था।

जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय सनत कश्यप जांजगीर-चांपा जिले के चोरभट्टी गांव का रहने वाला था। वह उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी के पास स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी के वर्कशॉप में मैकेनिक के तौर पर काम करता था। कंपनी की ओर से उसे रहने के लिए कमरा दिया गया था, जहां वह अपने रूम पार्टनर धीरेंद्र पाटले के साथ रहता था।

बताया गया कि उसका रूम पार्टनर धीरेंद्र एक युवती के साथ घर से चला गया था। युवती के परिजनों ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दोनों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान युवती के भाई ने सनत कश्यप को फोन किया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे डांटा-फटकारा और थाने आने के लिए कहा। फोन पर मिली धमकी और गाली-गलौज से सनत काफी घबरा गया और मानसिक तनाव में आ गया।

इसके बाद सनत ने एक वीडियो बनाकर अपनी बात रिकॉर्ड की। वीडियो में उसने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उसे पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है और थाने बुलाया जा रहा है। वीडियो बनाने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पुलिस बनकर फोन करने की बात स्वीकार कर ली। इस मामले में आरोपी के खिलाफ छद्म प्रतिरूपण से संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

परिवार के अनुसार सनत कश्यप चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की खबर मिलने के बाद उसके परिजन कोरबा पहुंचे, जहां घर में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई