Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सड़कों, सड़क हादसों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सरकार से जवाब तलब

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में आज प्रदेश की खराब सड़कों, सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों, स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं और कौशल विकास योजनाओं से जुड़े मुद्दे सदन में उठेंगे। प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक इन विषयों पर सरकार से जवाब मांगेंगे। साथ ही कई मंत्रियों के विभागों से जुड़ी बजट अनुदान मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।

सत्ता पक्ष के विधायक पुन्नूलाल मोहले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से प्रदेश में खराब और जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाएंगे। वे विभिन्न जिलों में सड़कों की खराब स्थिति और इससे आम लोगों को हो रही परेशानियों को सदन के सामने रखेंगे। इसके साथ ही सड़कों के निर्माण और मरम्मत को लेकर सरकार की योजना और कार्रवाई की जानकारी भी मांगेंगे।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक किरण देव मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों से जुड़ा मामला उठाएंगे। वे यह जानकारी चाहेंगे कि योजना के अंतर्गत किन क्षेत्रों में सड़कों को मंजूरी दी गई है और उनके निर्माण की वर्तमान स्थिति क्या है। साथ ही स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति के बारे में भी सवाल पूछे जाएंगे।

अकलतरा के विधायक राघवेन्द्र सिंह प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही मौतों का मुद्दा उठाएंगे। वे सरकार से पूछेंगे कि सड़क हादसों को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए क्या योजना बनाई गई है।

बीजेपी विधायक लता उसेंडी प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर सरकार से सवाल करेंगी। वे स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध डॉक्टरों, दवाइयों और अन्य संसाधनों की स्थिति की जानकारी मांगेंगी।

विधायक अजय चंद्राकर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत पंजीकृत प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़ा मुद्दा उठाएंगे। वे जानना चाहेंगे कि योजना के तहत कितने प्रशिक्षण संस्थान पंजीकृत हैं और उनके माध्यम से युवाओं को किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके अलावा विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर याचिकाएं भी पेश करेंगे। इनमें स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण, स्कूलों के उन्नयन, पुल-पुलिया और सड़कों के निर्माण जैसे विकास कार्यों से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।

सदन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब के विभागों से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। साथ ही कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों की बजट अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी, जिस पर पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने विचार रखेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई