Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगी फसल; झारखंड सीमा से जुड़े इलाके में पुलिस जांच शुरू

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। कुसमी क्षेत्र में कार्रवाई के बाद अब कोरंधा थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल लगाए जाने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार खजूरी गांव झारखंड की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है। ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना दी कि पंचायत के तुर्रापानी इलाके में अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फसल का निरीक्षण किया। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की गई है।

यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है, जिससे अवैध गतिविधियों को अंजाम देना आसान हो जाता है। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बताया कि खजूरी पंचायत में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की खेती पाई गई है और इसे जिले में सामने आया तीसरा मामला बताया है।

हालांकि जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि हाल ही में त्रिपुरी क्षेत्र में अफीम की खेती मिलने के बाद प्रशासन ने आसपास के गांवों के पटवारी और कोटवारों को सतर्क किया था। उसी दौरान खजूरी इलाके से भी ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

इससे पहले कुसमी क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में भी अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया था। वहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एफएसएल की टीम ने पहुंचकर फसल के नमूने लिए थे। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब 3 एकड़ 67 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की खड़ी फसल उखाड़कर जब्त की गई थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खड़ी फसल को 354 बोरों में भरवाकर ट्रैक्टर के माध्यम से थाने पहुंचाया था। मौके से पांच बोरा सूखा डोडा भी जब्त किया गया था, जिसमें पोस्ता दाना भरा हुआ था। इसके अलावा करीब दो किलो अफीम लेटेक्स भी बरामद किया गया था।

मामले में पुलिस ने फसल की देखरेख करने वाले जशपुर जिले के एक भाजपा नेता और पूर्व सरपंच जिरमल राम समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें खेत लीज पर देने वाले दो स्थानीय ग्रामीण और झारखंड के चार लोग भी शामिल हैं। मुख्य सरगना की तलाश के लिए पुलिस की टीमें झारखंड रवाना की गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई