CG Assembly Budget Session: विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन आज, आयुष्मान कार्ड और रासायनिक अपशिष्ट का मुद्दा गूंजेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ कार्यवाही की शुरुआत होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्रियों से जवाब मांगे जाएंगे।

प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव साथ मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े पत्र और दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।

सत्र के दौरान स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे भी उठने की संभावना है। विधायक कविता प्राण लहरे आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। इसके अलावा प्रदेश में रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन का मुद्दा भी सदन में उठेगा। इस विषय पर विधायक अनुज शर्मा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का ध्यान आकर्षित करेंगे।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान याचिकाओं की प्रस्तुति भी की जाएगी। विधायक लखेश्वर बघेल,राघवेंद्र सिंह और हर्षिता बघेल सदन में विभिन्न विषयों से जुड़ी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।

इसके साथ ही मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना है। बजट सत्र के दौरान इन मांगों पर विस्तृत बहस के बाद सदन निर्णय लेगा।

बजट सत्र के आठवें दिन आयुष्मान योजना, पर्यावरण प्रबंधन और विभागीय खर्च से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन में तीखी चर्चा होने के आसार हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई