जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी, 15 मार्च को होगी रवाना

बस्तर क्षेत्र के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।
ट्रेन नंबर 08563 जगदलपुर–ठाकुर नगर स्पेशल ट्रेन 15 मार्च 2026 को सुबह 08:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन 08:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 09:00 बजे वहां से आगे बढ़ेगी। इसके बाद 10:00 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 10:25 बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर 13:45 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 14:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे ठाकुर नगर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 08564 ठाकुर नगर–जगदलपुर स्पेशल ट्रेन 18 मार्च 2026 को शाम 06:00 बजे ठाकुर नगर से रवाना होगी। यह ट्रेन 19 मार्च को दोपहर 14:40 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 15:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 19:25 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 19:50 बजे आगे बढ़ेगी। 20:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 21:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन रात 22:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में जयपुर, कोरापुट, रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, आसनबोनी, खड़गपुर, अंडुल और भटनगर स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 3 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 5 जनरल कोच और 2 सेकेंड क्लास लगेज सह दिव्यांगजन कोच लगाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यात्रियों से इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की गई है।





