नव्या मलिक ड्रग केस पर गृहमंत्री विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले—नशे के कारोबारियों को नहीं बख्शेंगे

रायपुर। ड्रग सप्लायर के तौर पर चर्चित आरोपी नव्या मलिक के मामले में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है।

भूपेश बघेल द्वारा नव्या मलिक के कथित सरकारी कनेक्शन पर सवाल उठाए जाने के जवाब में विजय शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक हो या कोई और, नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही नव्या मलिक की गिरफ्तारी हुई और उसे जेल भी जाना पड़ा।

गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान नव्या मलिक सात बार विदेश यात्रा पर गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि वह विदेश क्यों और किस काम से गई थी और उस समय उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

विजय शर्मा ने कहा कि मौजूदा विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और आगे भी ड्रग्स के हर नेटवर्क पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई