होली के रंग पड़े सेहत पर भारी, बिलासपुर सिम्स में दो दिन में 652 मरीज पहुंचे

बिलासपुर। होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला। मिलावटी और केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से कई लोगों को स्किन इंफेक्शन और आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। होली के बाद पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, दो दिनों में स्किन ओपीडी में 465 मरीज और नेत्र ओपीडी में 187 मरीज पहुंचे। इस तरह कुल 652 मरीज त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।

सिम्स में इन दो दिनों के दौरान स्किन, आई सहित अन्य विभागों में कुल 2958 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। इनमें गुरुवार को 1292 मरीज अस्पताल पहुंचे, जबकि शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 1666 हो गई।

एलर्जी, खुजली और जलन की शिकायत ज्यादा

स्किन विभाग में गुरुवार को 125 मरीज पहुंचे थे, जबकि शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 340 हो गई। वहीं नेत्र विभाग में गुरुवार को 72 मरीजों ने इलाज कराया, जबकि शुक्रवार को 115 मरीज आंखों में रंग जाने, जलन और सूजन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों के अनुसार, होली में केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से इस तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे रंग त्वचा पर एलर्जी, खुजली और जलन का कारण बनते हैं, वहीं आंखों में चले जाने पर संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि होली खेलने के दौरान प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का उपयोग करें तथा आंखों और त्वचा की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई