भिलाई में होली की रात मिली युवक की लाश:फ्लाईओवर से गिरने से मौत की आशंका, नहीं हो सकी शव की पहचान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार रात युवक का शव मिला। लाश सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास फ्लाइओवर के नीचे पड़ी मिली। रात करीब 8 बजे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की आशंका जताई है।

घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, राहगीरों ने रात 8 बजे फ्लाइओवर के नीचे युवक को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह मृत मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।

आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

घटनास्थल का निरीक्षण FSLटीम ने किया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के हालात की बारीकी से जांच की।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत फ्लाइओवर से गिरने के कारण हुई हो सकती है। यह हादसा हो सकता है या आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल हर पहलू से जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा कारण

भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फ्लाइओवर से गिरने का प्रतीत होता है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है। भिलाई भट्टी थाना में मर्ग कायम कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई