राज्यसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने 6 राज्यों के लिए राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छह प्रदेशों में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।
राज्यसभा की इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर शुरू होगी। भाजपा की इस घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।






