गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली कार्यक्रम के दौरान मारपीट, कैंपस में तनाव

कोनी/बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। 2 मार्च को हुए “रंग बरसे” कार्यक्रम में कथित रूप से विवाद बढ़ने के बाद छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा को जबरन रंग लगाने की कोशिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है।

इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। आरोप है कि कार्यक्रम का आयोजन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के करीबी माने जाने वाले अविरल ठाकुर से जुड़ा था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर कैंपस में यह दूसरी बड़ी झड़प है।

कोनी पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल कैंपस में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई