राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना(NMMSE) 2025-26: परीक्षा 2 मई को, आवेदन 20 मार्च तक

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSE) 2025-26 की परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 8वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रतिमाह 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के अनुसार आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है।

पात्रता शर्तें

  • राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकाय विद्यालयों में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे।
  • कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55% अंक (एससी/एसटी वर्ग के लिए 5% की छूट)।
  • अभिभावकों की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 3.50 लाख रुपये से अधिक न हो।
  • केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, निजी एवं आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे।

परीक्षा के आवेदन पत्र का प्रारूप एवं परीक्षा केंद्रों की सूची सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और 145 परीक्षा केंद्राध्यक्षों को भेजी जा चुकी है। विस्तृत जानकारी मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर की सचिव पुष्पा साहू ने उम्मीद जताई है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होकर केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई