रायपुर में जुलूस पर प्रतिबंध को लेकर सिंधी समाज की आपत्ति, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से हस्तक्षेप की मांग

रायपुर। रायपुर कमिश्नर के एक आदेश के अनुसार आगामी दो माह तक एमजी रोड, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक सहित कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जुलूस और शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस आदेश से नाराज़ सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नेतृत्व में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, ललित जैसिंघ और प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रतिनिधियों ने सांसद के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चेटीचंड्र की शोभायात्रा हर वर्ष रात 9:00 बजे के बाद ही एमजी रोड से जयस्तंभ चौक और मालवीय रोड की ओर बढ़ती है। ऐसे में यह आदेश या प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करती। उन्होंने मांग की कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक मार्ग पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी जाए।

समाज के प्रतिनिधियों ने दोहराया कि सिंधी समाज शांतिप्रिय है और हर वर्ष अत्यंत अनुशासित व शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा निकालता है। उनका कहना था कि प्रतिबंध रात 9:00 बजे तक ही प्रभावशील है, जबकि उनकी शोभायात्रा उसके बाद प्रवेश करती है, इसलिए किसी भी कानून या नियम का उल्लंघन नहीं होता।

चेटीचंड्र महोत्सव समिति के प्रमुख डॉ. भीमनदास बजाज और महेश पृथ्वानी ने भी बताया कि हाल ही में कमिश्नर से मुलाकात के दौरान अनावश्यक दबाव बनाया गया कि तत्काल सहमति दी जाए, जिससे समाज में आदेश के प्रति व्यापक विरोध देखने को मिल रहा है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी पक्षों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

IMG 9610 1
Screenshot

प्रतिनिधिमंडल में सुभाष बजाज, तनेश आहूजा, अनूप मसंद, राजा जेठानी, अमर चंदनानी, अनिल लाहौरी, सागर खटवानी, दीपक कृपलानी, बलराम मंधानी, मनीष बजाज, लेखु गोवानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

उपरोक्त जानकारी पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने दी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button