Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

NTPC ultimatum: एनटीपीसी के खिलाफ सीपत में बिगुल, 9 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी.

24 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर तक पहुंचा जनआक्रोश.

सीपत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आज अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर (NTPC ultimatum) कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मामला एनटीपीसी सीपत प्रबंधन पर वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोपों से जुड़ा है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 8 मार्च तक ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो 9 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाते हुवे बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन ने द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय बैठकों में हुई सहमति का पालन नहीं किया। 692 पदों में से 152 पद आदिवासियों के लिए आरक्षित होने के बावजूद अब तक भर्ती नहीं की गई।

24 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर तक पहुंचा जनआक्रोश. (NTPC ultimatum)

भू-विस्थापितों के साथ अन्याय, ठेका मजदूरों को तय मजदूरी से कम भुगतान, राखड़ डैम और परिवहन में भ्रष्टाचार, फर्जी ट्रांसपोर्टरों को संरक्षण, और लोकल युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता न देने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राखड़ उड़ने से बीमारियां बढ़ रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं नाम मात्र की हैं। भारी वाहनों के ओवरलोड संचालन से सड़कें टूट रही हैं और हादसों का खतरा बढ़ गया है। किसानों को मुआवजा देने में देरी और सिंचाई नहरों की अनदेखी भी प्रमुख शिकायतों में शामिल है

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है। प्रशासन को 8 मार्च तक का समय दिया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन इन गंभीर आरोपों पर क्या कदम उठाते हैं, या फिर 9 मार्च से सीपत क्षेत्र आंदोलन की आग में सुलगता नजर आएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई