बजट से पहले भूपेश बघेल का हमला: ‘थकी-झुकी सरकार’, अभिभाषण के अगले दिन बजट पर उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट पेश करने से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने राज्यपाल के अभिभाषण के ठीक दूसरे दिन बजट पेश करने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे अभिभाषण की गरिमा कम होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है और इस बार के बजट से भी कोई खास उम्मीद नहीं है।

“सरकार बजट को गंभीरता से नहीं ले रही”

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार थकी और झुकी हुई नजर आ रही है। बजट को लेकर सरकार गंभीर नहीं है और जनता को कोई ठोस दिशा नहीं मिल रही।

राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बयान

गलगोटियास यूनिवर्सिटी में चीनी रोबोट विवाद को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देशभर में अलग-अलग मुद्दों को लेकर अनावश्यक राजनीति की जा रही है।

होली पर शराब दुकानें खुली रखने के सवाल पर मंत्री रामविचार नेताम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से सामाजिक संदेश गलत जाता है।

इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संदर्भों का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप के बयान का उल्लेख किया और कहा कि देश की नीतियों पर बाहरी प्रभाव नहीं होना चाहिए।

राज्यसभा नामांकन पर बयान

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा नामांकन को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी नाम तय कर प्रस्ताव भेजेगी और अन्य नेताओं को भी अवसर मिलना चाहिए।

बजट से पहले पूर्व मुख्यमंत्री के इन बयानों से प्रदेश की सियासत और गर्म हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई