पंडरिया में 165 लोगों की धर्म वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत

कवर्धा। जिले के पंडरिया क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। पंडरिया की विधायक भावना बोहरा इस विषय पर लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं।

रविवार को पंडरिया विकासखंड के आदिवासी ग्राम कुलहीडोंगरी में आयोजित ‘संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह’ के दौरान करीब 165 लोगों ने पुनः अपने मूल धर्म में वापसी की। आयोजकों के अनुसार, अब तक विधायक के प्रयासों से 500 से अधिक लोग सनातन धर्म में लौट चुके हैं।

IMG 9380

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धर्म वापसी करने वाले लोगों का स्वागत किया गया। विधायक बोहरा ने सभी का पैर पखारकर और नारियल भेंट कर सम्मान किया। आयोजन में सांस्कृतिक अस्मिता, परंपरा और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया।

IMG 9377

अपने संबोधन में विधायक बोहरा ने धर्म परिवर्तन कराने में कथित रूप से सक्रिय एजेंटों को चेतावनी देते हुए कहा कि लालच या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी ने किसी कारणवश अन्य धर्म अपनाया है, तो उनकी सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

IMG 9377 1

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई