गिरौदपुरी पहुंचे सीएम साय, होली पर ड्राई डे यथावत रखने का ऐलान

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम, जो संत गुरु घासीदास की जन्मस्थली है, वहां पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली पर्व पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा और निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा।

गिरौदपुरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने गुरुगद्दी में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

गिरौदपुरी मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आस्था और भक्ति के माहौल के बीच मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को और अधिक खास बना दिया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि होली पर ड्राई डे को लेकर किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी और शासन के तय नियम प्रभावी रहेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई