90 thousand bribe: 90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार..
स्व सहायता समूह को दुकान आवंटन के नाम पर मांगी थी घूस,

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में (90 thousand bribe) भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहाँ फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण यह है कि ग्राम विद्याडीह निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान को ‘शैल स्व सहायता समूह’ के नाम आवंटित कराने की प्रक्रिया चल रही थी।
एसीबी की साल की चौथी बड़ी कार्रवाई, (90 thousand bribe)
इस आवंटन के लिए अनुकूल जांच रिपोर्ट तैयार करने और आदेश जारी करवाने के एवज में फूड इंस्पेक्टर द्वारा एक लाख रुपये की मोटी रकम की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, एसीबी ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और 21 फरवरी को जैसे ही प्रार्थी ने आरोपी के बिलासपुर स्थित ‘महावीर सिटी’ आवास पर 90 हजार रुपये की पहली किस्त सौंपी, पहले से मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है और उसके आवास पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है…..





