चित्रकोट महोत्सव में केदार कश्यप का बयान: ‘नक्सलियों को हीरो बनाना बंद करें’

जगदलपुर में आयोजित चित्रकोट महोत्सव के समापन कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने नक्सल लीडर माड़वी हिडमा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बस्तर के गांवों तक विकास नहीं पहुंचने देना चाहते, इसलिए वे नक्सलियों को हीरो बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

वन मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नक्सली हमलों में कांग्रेस के कई नेता भी मारे जा चुके हैं। इसके बावजूद विपक्षी दल नक्सलियों का महिमामंडन कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया और आज देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से अपील की कि वे नक्सलियों को बढ़ावा न दें और बस्तर के विकास में रुकावट न बनें।

गौरतलब है कि इससे पहले बस्तर के सांसद भी माड़वी हिडमा के महिमामंडन पर कड़ा विरोध जता चुके हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button