सीबीएसई ने पेपर लीक की अफवाहों पर जारी की सख्त चेतावनी, फर्जी खबर फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाहों को लेकर छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर पेपर लीक होने का झूठा दावा कर रहे हैं, जिससे छात्रों को भ्रमित किया जा रहा है।

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा से एक रात पहले अक्सर फर्जी प्रश्न पत्र पीडीएफ या हस्तलिखित रूप में वायरल किए जाते हैं और उन्हें असली पेपर बताया जाता है। इनका उद्देश्य छात्रों को गुमराह करना और उनसे पैसे ऐंठना होता है। बोर्ड ने साफ किया है कि इस तरह के दावों में कोई सच्चाई नहीं होती है।

सीबीएसई ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करेगा, साझा करेगा या अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है, जिसमें जेल की सजा भी हो सकती है।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपुष्ट संदेश को आगे न बढ़ाएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही, अफवाहों से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की गई है, ताकि अनावश्यक तनाव से बचा जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई