Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पीएचडी की पढ़ाई शुरू करेगा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में शोध करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से प्राध्यापकों और छात्रों द्वारा पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की मांग की जा रही थी, जिसे अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2020 में हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण शोध गतिविधियां शुरू नहीं हो सकीं। अब कुलपति प्रो. ललित प्रकाश पटेरिया के मार्गदर्शन में शोध केंद्रों का गठन किया गया है और प्रवेश प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। इससे संबद्ध महाविद्यालयों में भी शोध कार्य प्रारंभ होगा।

प्रारंभिक चरण में 13 से 14 विषयों में 200 से अधिक सीटों पर पीएचडी कराई जाएगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी होगी, जबकि NET और SET उत्तीर्ण उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। विश्वविद्यालय से रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिले के महाविद्यालय संबद्ध हैं, जिससे इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

कुलसचिव डॉ. तरुण धर दीवान के अनुसार, पीएचडी शुरू होने से विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को शोध और रिसर्च पेपर प्रकाशित करने का अवसर मिलेगा। इससे महाविद्यालयों की रैंकिंग और NAAC मूल्यांकन में सुधार होगा। साथ ही अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्र बन सकेंगे और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई