इकलौते बेटे की मौत से टूटे दंपती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट और वीडियो मिला

जांजगीर-चांपा जिले के धरदेई गांव में इकलौते बेटे की मौत से आहत पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के आंगन में लगे पेड़ से फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस को मौके से चार पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मिला है।

पुलिस के अनुसार, मृतक कृष्णा पटेल (48) और उनकी पत्नी रमाबाई (47) अपने बेटे आदित्य पटेल की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गहरे सदमे में थे। बताया गया कि उनका बेटा वर्ष 2024 में एक हादसे का शिकार हो गया था, जिसके बाद से दोनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

सुसाइड नोट में कृष्णा पटेल ने लिखा कि उनका बेटा ही उनके जीवन का आधार था और उसके बिना जीवन निरर्थक हो गया है। उन्होंने लिखा कि वे दोनों पूरी इच्छा और होश में खुद को भगवान शिव को समर्पित कर रहे हैं और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। उन्होंने परिजनों से आग्रह किया कि उनकी अंतिम विदाई शोक के बजाय प्रसन्नचित होकर करें।

दंपती ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने अपने वकील से बेटे के बीमा और क्लेम की राशि परिवार के अन्य सदस्यों को दिलाने की बात कही। उन्होंने अपने भाइयों और परिजनों से अंतिम विदाई शांतिपूर्ण तरीके से करने की अपील भी की।

सोमवार सुबह पड़ोसियों ने दोनों के शव फंदे पर लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण बेटे की मौत से उत्पन्न मानसिक आघात बताया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई