बालोद में बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, कंकाल से सिर गायब; तांत्रिक क्रिया की आशंका में मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महाशिवरात्रि की रात श्मशान घाट पर दफनाई गई तीन साल की बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कब्र के पास तांत्रिक सामग्री, नींबू-चावल और मांस के टुकड़े मिलने से तंत्र-मंत्र की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम माहुद-बी की है। बताया गया कि करीब तीन महीने पहले बीमारी के कारण बच्ची की मौत हो गई थी, जिसके बाद शव को गांव के श्मशान में दफनाया गया था। सुबह ग्रामीणों ने कब्र के पास संदिग्ध सामग्री बिखरी देखी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों का आरोप है कि कब्र की खुदाई कर कंकाल से सिर निकाल लिया गया और बाद में दोबारा मिट्टी डालकर कब्र को ढंक दिया गया। प्रशासन की अनुमति के बाद कब्र की दोबारा खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। परीक्षण के लिए अवशेषों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में तांत्रिक क्रिया की संभावना सामने आई है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में घटना के बाद तनाव का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले इसी जिले के एक अन्य गांव में तंत्र क्रिया से जुड़ा हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई