24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा विशेष फोकस

छत्तीसगढ़ सरकार का आगामी बजट 24 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और इसके अगले दिन बजट पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य बजट के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाना और विकास की गति को और तेज करना है।

सरकार जनहितकारी योजनाओं को मजबूत करने और नई योजनाओं के जरिए रोजगार, कृषि और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

राजधानी रायपुर में होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान बजट पेश होने के बाद विभिन्न योजनाओं और प्रावधानों का विस्तृत विवरण सामने आएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई