वैलेंटाइन डे पर सुरक्षा कड़ी, 33 पेट्रोलिंग टीमें तैनात; पार्क-मॉल में पुलिस की विशेष निगरानी

दुर्ग जिले में वैलेंटाइन डे के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। जिलेभर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या हुड़दंग को रोका जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 5 नगर पुलिस अधीक्षक और 30 थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों को पार्क, गार्डन, मॉल, प्रमुख बाजार, पर्यटन स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 33 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं, जो लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखेंगी। इसके साथ ही 21 प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल की स्थायी तैनाती की गई है।

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही डायल-112, कंट्रोल रूम और रिजर्व बल को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

इस बीच भीम आर्मी ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर वैलेंटाइन डे के दौरान प्रेमी युगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि हर साल कुछ असामाजिक तत्व मोरल पुलिसिंग के नाम पर हिंसा करते हैं, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, हुड़दंग करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के जरिए जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई