बस से उतरते समय फिसलकर गिरे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस स्टैंड परिसर में एक दर्दनाक हादसे में महिला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस से उतरते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह 15 दिन की छुट्टी पूरी कर अपनी बेटी के साथ ड्यूटी जॉइन करने के लिए दुर्ग पहुंचे थे। वह मूल रूप से बालाघाट के निवासी थे और महिला थाना में पदस्थ थे। बस से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर गए और उनकी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई।

घटना के बाद उनकी बेटी और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर गिरने से लगी चोट को मौत का कारण माना जा रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार, हार्ट अटैक की आशंका को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई