कोरबा में यूट्यूबर बेटी ने पिता की हत्या की, घरेलू विवाद के बाद हंसिए से किया हमला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक युवती ने अपने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया स्थित लिममुंडा बस्ती की है, जहां देर रात हुए झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और तीन बेटियां पिछले आठ वर्षों से उनसे अलग रह रही थीं। परिवार के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जिसका कारण आपसी विवाद और चरित्र को लेकर संदेह बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी को पत्नी और बेटियां जमीन से जुड़े मुआवजे की रकम लेने गांव आई थीं और वहीं रुकी हुई थीं। रात करीब दो बजे अशोक कुमार और उनकी बड़ी बेटी गीता केवट के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पिता द्वारा अपशब्द कहे जाने से गुस्साई बेटी ने घर में रखे हंसिए से हमला कर दिया।

हमले में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवती खुद बाहर निकलकर रिश्तेदारों को जानकारी दी और हत्या की बात स्वीकार की।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक शराब का आदी था और आए दिन परिवार से विवाद करता था। पत्नी और बेटियों के चरित्र पर सवाल उठाने की वजह से भी घर में तनाव बना रहता था। प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का एक कारण माना जा रहा है।

आरोपी गीता केवट सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय थी और अक्सर वीडियो बनाकर पोस्ट करती थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई