लिव-इन पार्टनर के साथ शराब पीने के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पार्टनर के साथ शराब पी रही थी, इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और नाक से खून आने लगा। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान राजिंदर कौर (35) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से अपने लिव-इन पार्टनर राजा नाथ के साथ सेक्टर-2 में रह रही थी। राजिंदर शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। वह पति से अलग रहकर अपने पार्टनर के साथ रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी की रात दोनों साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक राजिंदर की तबीयत खराब हो गई और नाक से खून बहने लगा। काफी प्रयास के बावजूद खून नहीं रुका, जिसके बाद राजा नाथ की मां उसे जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंची। 6 फरवरी को डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि राजिंदर और उसके पार्टनर के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जब भी वह घर आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी भी उन्हें देर से दी गई।

मृतका के बच्चों और पति ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि राजिंदर नियमित रूप से बच्चों से संपर्क में रहती थी और किसी बड़ी परेशानी की जानकारी नहीं देती थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, लिव-इन पार्टनर की तलाश की जा रही है और उससे पूछताछ की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई