रायपुर: अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि आपके सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आपका मार्गदर्शन प्रदेश में शांति और सुरक्षा का नया सवेरा लेकर आएगा।

एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू और राजेश मूणत भी मौजूद रहे।

इसके अलावा मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ और रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 8728

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई