रायपुर नगर निगम उद्यान सलाहकार समिति की बैठक, रखरखाव व सौंदर्यीकरण पर जोर

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम उद्यान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एमआईसी सदस्य एवं विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू ने की।
बैठक में पार्षद सावित्री धीवर, अंजलि गोलछा जैन, आनंद अग्रवाल, अर्जुन यादव, मोहन कुमार साहू, राजेश गुप्ता, शेख मुनीर सहित अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता रुचिका मिश्रा तथा सभी जोनों के उद्यान उप अभियंता उपस्थित रहे।
उद्यान सलाहकार समिति की बैठक में शहर के उद्यानों के रखरखाव, संधारण और सौंदर्यीकरण से जुड़ी कार्य योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया। वार्ड पार्षदों और समिति सदस्यों ने उद्यानों के सतत रखरखाव के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किए जाने तथा जनहित और जनसुविधा की दृष्टि से कार्यों को निरंतर जारी रखने पर आवश्यक चर्चा और विचार-विमर्श किया।





