गौरेला में स्कूलों की जांच में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर शिक्षकों को नोटिस

गौरेला क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कई शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों की कम उपस्थिति और कमजोर परीक्षा परिणाम सामने आने पर उन्होंने शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई और दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत मां कल्याणिका स्कूल में शामिल हुए, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा को लेकर तनाव दूर करने, नियमित अध्ययन करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी का निरीक्षण किया, जहां छात्रों की उपस्थिति काफी कम पाई गई। साथ ही गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में प्री-बोर्ड और अर्धवार्षिक परीक्षा के कमजोर परिणामों को लेकर विषय शिक्षकों से जवाब तलब किया गया।

प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बढ़ावनडांड के निरीक्षण में भी बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर संबंधित शिक्षकों को चेतावनी देते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हाई स्कूल सधवानी के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों पर विशेष ध्यान देने और बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों का भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई