Fight Between Two Groups: बिलासपुर में खूनी संघर्ष ऑटो और स्कूटी की भिड़ंत के बाद दो गुटों में चले धारदार हथियार

व्यापार विहार में सरेराह गुंडागर्दी

बिलासपुर के पॉश इलाके व्यापार विहार से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, (Fight Between Two Groups) जहाँ मामूली सड़क विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ऑटो और स्कूटी की टक्कर के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। बात सिर्फ हाथापाई तक नहीं रुकी, बल्कि एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की तलाश में जुटी है..

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही सिविल लाइन पुलिस

​मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार रोड का है। जानकारी के मुताबिक, बजाज शोरूम में काम करने वाला एक युवक ऑटो लेकर यार्ड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी सवार एक युवक से टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में दोनों के बीच केवल कहासुनी हुई थी, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। स्कूटी सवार युवक वहां से चला गया और कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर वापस लौटा। शोरूम के पास पहुंचते ही उन्होंने ऑटो चालक युवक पर हमला बोल दिया……

मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप, (Fight Between Two Groups) 

अपने साथी को पिटता देख शोरूम के अन्य कर्मचारी और युवक के साथी भी बीच-बचाव करने पहुंचे, जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान स्कूटी सवार गुट ने धारदार हथियार निकाल लिए और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन टीआई एस.आर. साहू ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई