प्रेम संबंध में खौफनाक मोड़: युवक ने प्रेमिका का गला रेत दिया, फिर खुद की आत्महत्या — कोरबा में सनसनी

जिले के उरगा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंध के चलते हुए विवाद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक युवक और युवती दोनों पहले बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस प्रेम संबंध, आपसी विवाद और अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा और मानसिक तनाव के गंभीर पहलुओं को उजागर किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई