Dhurandhar sequel:धुरंधर 2 का नया पोस्टर रिलीज, रणवीर सिंह ने दिखाई अपनी खूंखार अदाओं की झलक
धुरंधर टीजर रिलीज़ का समय और सोशल मीडिया रिएक्शन: 3 फरवरी, 12:12 बजे

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर‘ ने सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों पर धूम मचा दी है। फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया और नेटफ्लिक्स पर टॉप पर बनी रही। अब इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2′ की रिलीज का इंतजार है, जो 19 मार्च, 2026 को आएगा। इस फिल्म का टीजर 3 फरवरी को 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होने वाला है।
टीजर से कुछ घंटे पहले रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर साझा किया। पोस्टर में लाल बैकग्राउंड के सामने रणवीर सिंह का खूंखार लुक नजर आ रहा है। तस्वीर में “THE REVENGE” लिखा है और रणवीर सिंह के साथ पोस्टर में फिल्म का संदेश भी दिखाई दे रहा है। फिल्म को हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
रणवीर सिंह के पोस्टर पर अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने ‘फायर’ वाला इमोजी बनाया। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया। पोस्टर रिलीज के एक घंटे के अंदर ही 3 लाख 82 हजार लोग इसे लाइक कर चुके थे।
रणवीर सिंह ने पांच अलग-अलग पोस्टर भी साझा किए हैं, जिनमें बाकी सभी तत्व समान हैं, केवल फिल्म का नाम अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया है। ‘धुरंधर’ ने अपनी रिलीज के बाद कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ भी दर्शकों के बीच इसी तरह धमाल मचाएगा।





