Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक प्रेशर कुकर आईईडी भी मिला, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच घने और दुर्गम जंगलों में चलाया गया। यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों और मूवमेंट के लिए जाना जाता रहा है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन की योजना बनाई थी।

सर्चिंग के दौरान जंगल के भीतर जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद हुआ। डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ दैनिक उपयोग का सामान भी मिला है। बरामद सामग्री में बड़ी संख्या में डेटोनेटर, ड्रम, राशन, बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नक्सली इस डंप का उपयोग लंबे समय तक जंगल में ठहरने और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत कर रहे थे। सर्च के दौरान मिला प्रेशर कुकर आईईडी सुरक्षा बलों के लिए बड़ा खतरा बन सकता था, लेकिन समय रहते उसे निष्क्रिय कर एक बड़ी घटना टाल दी गई।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है और उनके लॉजिस्टिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। बरामद सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे नक्सलियों के मूवमेंट, सप्लाई रूट और नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जा सकें।

फिलहाल इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी किए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई