गरियाबंद के फूलझर गांव में एक महीने में 8 मौतें, दहशत में ग्रामीण

गरियाबंद जिले के फूलझर गांव में पिछले एक महीने के भीतर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही इन रहस्यमयी मौतों के कारण ग्रामीण इतने भयभीत हैं कि उन्होंने इस बार होली पर्व भी नहीं मनाया। न तो गांव में होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा। मौतों के सिलसिले ने गांव के लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है।

संकट टालने के लिए की गई विशेष पूजा-अर्चना

गांव में लगातार हो रही मौतों से चिंतित ग्रामीणों ने सभी कामकाज बंद कर दिए और पूरे विधि-विधान के साथ ग्राम देवालय में विशेष पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ किया।

महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश लेकर की पूजा

पूजा-अर्चना के दौरान गांव की महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश लिए नजर आईं। वहीं, पुरुष धोती-कुर्ता पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए गांव के शीतला मंदिर पहुंचे। वहां सभी ने मिलकर देवी-देवताओं की पूजा की और संकट टलने की प्रार्थना की।

हनुमान मंदिर में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

शीतला मंदिर में पूजा के बाद सभी ग्रामीण हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि अनहोनी या विपदा के समय देवी-देवताओं की पूजा करने से संकट दूर हो जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक पूजा का आयोजन किया।

ग्रामीणों में अभी भी भय का माहौल

भले ही ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर संकट टालने की कोशिश की है, लेकिन लगातार हो रही मौतों की वजह से डर और चिंता अभी भी बनी हुई है। ग्रामीण अब भी भय के साये में जी रहे हैं और समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई