मुठभेड़ में ईनामी नक्सली समेत 7 नक्सली ढेर, बच्चों को बनाया ढाल, 4 ग्रामीण घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र के कलहाजा- डोंड़रबेड़ा के जंगलो में मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे। जिसमें 25 लाख ईनामी कार्तिक उर्फ दसरू भी मारा गया था। मुठभेड़ में नक्सलियों ने मानव ढाल के रूप में चार नाबालिक बच्चों को आगे कर दिया था। जिसमें चार ग्रामीण घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अबूझमाड़ जंगलों में सुरक्षाबलों ने अब तक 7 नक्सलियों को मार गिराया है। जिनका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी,एसटीएफ और सीआरपीएफ की नक्सलियों के साथ सुबह तीन बजे से मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

दरअसल, अबूझमाड़ के दक्षिण क्षेत्र में नारायणपुर,दंतेवाड़ा,जगदलपुर और कोंडागांव जिले का ज्वांइट ऑपरेशन चला रहा है। इस दौरान इलाके में 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागॉव और बस्तर जिले से जवांनो ने घेराबंदी की है। मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक 7 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। सुबह 3 बजे से लगातार जारी मुठभेड़ में हैवी फायरिंग दोनो तरफ से हो रही है। जवानों को इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने पुष्टि की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button