बलौदाबाजार जिले में अब तक 650.6 मिमी बारिश, सुहेला में सबसे ज्यादा, कसडोल में सबसे कम

बलौदाबाजार। जिले में इस साल मानसून सक्रिय है। 1 जून से 3 सितम्बर 2025 तक कुल 650.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश सुहेला तहसील में 848.2 मिमी और सबसे कम कसडोल तहसील में 545.6 मिमी हुई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक पलारी में 747.8 मिमी, टुण्डरा 714.1 मिमी, भाटापारा 654.8 मिमी, सिमगा 610.4 मिमी, सोनाखान 589.4 मिमी, लवन 578.5 मिमी, कसडोल 545.6 मिमी, सुहेला 848.2 मिमी और बलौदाबाजार 566.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कुल मिलाकर जिले में अब तक 5855.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

सिर्फ 3 सितम्बर को ही जिले में 285.3 मिमी बारिश हुई, जिसकी औसत 31.7 मिमी रही। तहसीलवार आंकड़े देखें तो बलौदाबाजार में 51 मिमी, लवन में 47 मिमी, कसडोल में 38.6 मिमी, पलारी में 37.4 मिमी, भाटापारा में 26.9 मिमी, सिमगा में 26.6 मिमी, टुण्डरा में 24 मिमी, सुहेला में 21.5 मिमी और सोनाखान में 12.3 मिमी वर्षा हुई।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई