नारायणपुर में इनामी नक्सली दंपत्ति सहित 6 नक्सलियों का सरेंडर, सभी पर कुल 17 लाख का था इनामी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की आखरी लड़ाई जारी है जो पिछले 4 दिनों से चल रही है.. इसी बीच सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है जिसमें छत्तीसगढ़ के दो जिलों में इनामी नक्सली दंपत्ति समेत 6 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है..
पहला सरेंडर कबीरधाम जिले में हुआ है.. जहां 7 लाख के इनामी नक्सल दंपत्ति ने सरेंडर किया है..ये दोनों पिछले 8 सालों से MMC जोन में सक्रिय थे..और अब दोनों ने छत्तीसगढ़ सरकार के नई पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म समर्पण कर दिया है..
आत्मसमर्पित नक्सली रमेश उर्फ आटम गुड्डू (29 वर्ष), प्लाटून नंबर 01, एमएमसी जोन, जीआरबी डिवीजन कमेटी का सक्रिय सदस्य था, वहीं उसकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम (21 वर्ष) टांडा एरिया कमेटी की सदस्य के रूप में कार्यरत थी। दोनों बीते 8 वर्षों से एमएमसी क्षेत्र में सक्रिय रहकर नक्सली गतिविधियों में संलग्न थे। वर्ष 2019 में थाना भोरमदेव क्षेत्रांतर्गत बकोदा जंगल में हुई मुठभेड़ में रमेश घायल भी हुआ था।
वहीं दुसरा सरेंडर नारायणपुर जिले में किया गया है.. जहां 4 इनामी नक्सली, समीर कश्यप, बैसाखु नुरैती उर्फ देवलाल, फुलमती उर्फ फुलों और कमल सिंह उर्फ कमलेश उसेंदी ने आत्मसमर्पण किया है.. जो कुतुल क्षेत्र में सक्रिय थे.. और इन सब पर कुल 10 लाख रुपए का ईनाम घोषित था..





