चोरी के मामले में 6 किलो चांदी के जेवर बरामद, एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार

एमसीबी जिले के पौड़ी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 18 लाख रुपए कीमत के 6 किलो चांदी के जेवरात समेत अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। इस मामले में एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित सौरभ सरकार ने 3 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपियों ने रात के समय उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केराडोल बस्ती क्षेत्र में राजिम बंसल और दो नाबालिग संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। पुलिस टीम सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो सूटकेस, दो लैपटॉप, चार मोबाइल, तीन पीतल की थालियां, सोने-चांदी के जेवर और सिक्के बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।

इसके अलावा सर्चिंग के दौरान मुख्य मार्ग से लगी पहाड़ी क्षेत्र में एक पुरानी साड़ी में लिपटी पोटली मिली, जिसमें भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर रखे हुए थे। तौल कराने पर इन जेवरों का वजन करीब 6 किलो पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई जा रही है। इनमें करधन, पायल, कंगन, सांठी और चूड़ियां शामिल हैं।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत गवाहों की मौजूदगी में बरामद सामान जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई