जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3-4 सितंबर को, स्लैब कम करने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

दिल्लीञ  केंद्र सरकार की जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों पर विचार किया जाएगा और संभवतः उन्हें मंजूरी भी मिल सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन में जीएसटी 2.0 के तहत बदलाव की बात कही थी। इसके बाद वित्त मंत्रालय ने बताया था कि उसने जीएसटी के 12% और 18% के दो स्लैब को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि कर प्रणाली को और सरल और व्यापार के लिए अनुकूल बनाया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कर स्लैब के पुनर्गठन, कर अदायगी की प्रक्रिया को सरल बनाने और जीएसटी के दायरे में सुधार पर चर्चा होगी। इससे छोटे और मध्यम व्यवसायों को लाभ होने की संभावना है। साथ ही, यह कदम कर चोरी और प्रशासनिक जटिलताओं को कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इनकम टैक्स एक्ट, 2025 को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने इसका अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह नया कानून पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा और अगले वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। नए एक्ट के लागू होने से कर प्रणाली में सुधार और टैक्स प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, 3-4 सितंबर की जीएसटी काउंसिल की बैठक वित्तीय सुधारों और कर व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जीएसटी 2.0 और नए इनकम टैक्स कानून के लागू होने से देश में कर प्रशासन और व्यवसाय के लिए नए अवसर खुल सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई