अमेरिका में वीजा रद्द होने वाले छात्रों में 50 प्रतिशत भारतीय, देश छोड़ने का मिला आदेश

वॉशिंगटन। अमेरिका में पढ़ाई कर रहे कई विदेशी छात्रों को हाल ही में बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सरकार ने सैकड़ों छात्रों को मेल भेजकर उनका वीजा रद्द करने की सूचना दी और देश छोड़ने का आदेश भी दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीजा रद्द किए गए छात्रों में 50% भारतीय छात्र हैं। यानी हर दो में से एक छात्र भारत से है।अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (AILA) ने 327 छात्रों की जानकारी जुटाई है। इनमें से 50% भारतीय, जबकि 14% छात्र चीनी नागरिक हैं। भारत के बाद चीन दूसरे नंबर पर है।

अमेरिकी विदेश विभाग पिछले 4 महीनों से विदेशी छात्रों का डेटा जांच रहा था। यह जांच इजराइल के खिलाफ और हमास के समर्थन में हुए प्रदर्शनों से जुड़ी है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक, अब तक 300 से ज्यादा छात्रों का F-1 वीजा रद्द किया जा चुका है। रद्द हुए वीजा में कई भारतीय छात्र भी शामिल हैं। सरकार ने इन सभी को जल्द अमेरिका छोड़ने के लिए कहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई